निर्वाचन आयोग ने समय बचाने और स्पष्टता के लिए डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया को और व्यवस्थित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने कहा कि ईवीएम या वीवीपैट की अंतिम दौर की गिनती मतगणना केंद्र पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद ही होगी। आयोग ने कहा कि पहले यह गिनती, ईवीएम की गिनती से पहले ही पूरी हो जाती थी। आयोग ने कहा कि पिछले छह महीनों में चुनावों को व्यवस्थित बनाने के लिए 29 महत्वपूर्ण पहल की गईं।
आयोग ने निर्देश दिया कि अधिक डाक मतपत्रों होने पर रिटर्निंग अधिकारी, पर्याप्त संख्या में टेबल और कर्मचारियों की व्यवस्था कराएं।