अप्रैल 4, 2026 7:23 अपराह्न

printer

नाटो महासचिव मार्क रुट्टे अमरीका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

नाटो के महासचिव मार्क रुट्टे 8 अप्रैल से शुरू हो रही अमरीका की चार दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। महासचिव रुट्टे 8 अप्रैल को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ वार्ता करेंगे। वे रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। यह यात्रा डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा यूरोपीय सहयोगियों की आलोचना करने और नाटो के प्रति अमरीका की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाने के बीच हो रही है।