सितम्बर 22, 2025 9:22 अपराह्न

printer

नवरात्रि के पहले दिन सरकार ने 25 लाख नए पात्र परिवारों को निःशुल्क पीएम उज्ज्वला कनेक्शन देने का फैसला

सरकार ने आज नवरात्रि के पहले दिन चालू वित्तवर्ष के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजाना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने का फैसला किया है।

महिला लाभार्थियों को अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करेगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सरकार प्रत्येक नए कनेक्शन पर दो हजार से अधिक रुपये खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि इस विस्तार के साथ उज्जवाला परिवार के सदस्यों की संख्या साढे दस करोड़ से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया था कि सभी महिलाओं को खाना पकाने के लिए ईंधन आसानी से उपलब्ध होना चाहिए।