स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नए जीएसटी सुधारों से देश भर में लोगों को लाभ होगा। नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और बेचें। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य छोटे व्यवसायों का समर्थन करना और अनुपालन को कम करना है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि त्योहारों से पहले अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के लागू होने से खरीदारी में वृद्धि होगी और लोगों को बचत होगी।
Site Admin | सितम्बर 22, 2025 8:26 अपराह्न
नए जीएसटी सुधारों से देश भर में लोगों को लाभ होगा: केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा