इस सप्ताह देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाक़ों और पूर्वोत्तर में मूसलाधार वर्षा की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में आज तेज़ वर्षा होने की आशंका है।
इस बीच, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ आंधी और तूफान की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिर सकती है।
तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय कर्नाटक, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।