दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर 20 हजार रुपये के इनामी घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के वाहन से सौ ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। वहीं, इस मामले में अब तक कुल छह सौ ग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया जा चुका है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में सक्रिय बड़े नशा तस्करी गिरोह का प्रमुख सप्लायर था। मामले में आगे की जांच जारी है।
News On AIR | अप्रैल 28, 2026 7:18 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया