अप्रैल 28, 2026 9:00 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली पुलिस की मादक पदार्थ रोधी कार्यबल ने राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्कूलों, नशा मुक्ति केंद्रों और झुग्गी- झोपड़ी बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। दरियागंज, शाहदरा, रूप नगर और अन्ना नगर में आयोजित इन कार्यक्रमों में छात्रों और नशे से उबर रहे लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम – एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी प्रावधान के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों के सेवन के लिए साथियों के दबाव से बचने के तरीकों से अवगत कराया गया और पुनर्वास के महत्व के बारे में भी शिक्षित किया गया। इस दौरान शपथ समारोह और संवाद सत्रों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।