दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज शहर के रोहिणी में आरम्भ पुस्तकालय का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सांसद योगेंद्र चांदोलिया भी मौजूद थे। एक सोशल मीडिया में श्री सक्सेना ने कहा कि यह पुस्तकालय दिल्ली के छात्रों को एक किफायती और समर्पित रीडिंग स्पेस प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक नए पुस्तकालय के साथ, सरकार न केवल अध्ययन स्थल बना रही है, बल्कि आशा का संचार कर दिल्ली की नॉलेज कैपिटल को मज़बूत बना रही है।
Site Admin | सितम्बर 17, 2025 9:10 अपराह्न
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज शहर के रोहिणी में आरम्भ पुस्तकालय का शुभारम्भ किया