अक्टूबर 1, 2025 9:04 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और खादी और ग्रामोद्योग आयोग-केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित आई.एन.ए. दिल्ली हाट में विशेष खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और खादी और ग्रामोद्योग आयोग-केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित आई.एन.ए. दिल्ली हाट में विशेष खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 15 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों के खादी संस्थानों और ग्रामोद्योगी इकाइयों के 86 स्टॉल लगाए गए हैं। इस प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है जिसमें साड़ियां, रेडीमेड वस्त्र, हस्तशिल्प वस्तुएं, हर्बल एवं आयुर्वेदिक उत्पाद, चमड़े के सामान, हस्तनिर्मित कागज उत्पाद, अचार, मसाले, साबुन, शैंपू, शहद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाने की अपील की।