अक्टूबर 1, 2025 6:41 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज संघ की 100 वर्ष पुरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी समारोह में शामिल हुई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज संघ की 100 वर्ष पुरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी समारोह में शामिल हुई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्रीमति गुप्ता ने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार से लेकर वर्तमान सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तक, सभी ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान दिया है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ की यात्रा को यादगार बनाने के लिए एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। इस कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने और उसकी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संघ द्वारा किया गया काम सराहनीय है।

    साथ ही, दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी मीडिया से बातचीत में स्‍वयं सेवक संघ की सेवा भावना की प्रशंसा की।

     इस अवसर पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे।