अप्रैल 28, 2026 10:16 अपराह्न

printer

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 4 से 8 मई तक नई दिल्ली में आयोजित होगा

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 4 से 8 मई तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह 15वां महोत्सव, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित होगा। इस वर्ष चीन, रूस और अफ्रीका को फोकस देशों के रूप में चुना गया है।

यह महोत्सव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने वाली विभिन्न फिल्में दिखाई जाएंगी।