डाक विभाग ने अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन शुरू करने की घोषणा की है, जो डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। एपीटी एप्लिकेशन को बेहतर उपयोग, तेज़ सेवा और अधिक ग्राहक-अनुकूल इंटरफ़ेस प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
संचार मंत्रालय ने कहा है कि यह पहल स्मार्ट, कुशल और भविष्य में बेहतर डाक सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दर्शाती है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत, विकसित प्रणाली दिल्ली के डाकघरों में सोमवार से लागू हो जाएगी।
मंत्रालय ने कहा है कि इस उन्नत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित बदलाव करने के लिए, सोमवार को एक निश्चित समय निर्धारित की गई है। एंड्रयूजगंज, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, डिफेंस कॉलोनी, ईस्ट ऑफ कैलाश, हजरत निजामुद्दीन, लोदी रोड, लाजपत नगर और मालवीय नगर सहित दिल्ली के कई डाकघरों में सोमवार को कोई सार्वजनिक लेनदेन नहीं होगा।