जर्मनी के दक्षिणी म्यूनिख के पुलिस ने कहा कि शहर के उत्तरी हिस्से में एक घर में लगी भीषण आग और बम की धमकी मिलने के बाद प्रसिद्ध ओक्टोबरफेस्ट कार्यक्रम को कई घंटों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। म्यूनिख के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शहर के उत्तरी हिस्से में पहले हुए विस्फोटों और आग से जुड़े हमले की धमकी भरा एक पत्र मिलने के बाद ओक्टेबरफेस्ट मैदान को बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकी आज सुबह उत्तरी म्यूनिख में एक आवासीय इमारत में लगी आग से जुड़ी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को लेरचेनाऊ इलाके में घटनास्थल पर भेजा गया।
Site Admin | अक्टूबर 1, 2025 6:52 अपराह्न
जर्मनी के दक्षिणी म्यूनिख शहर के उत्तरी हिस्से में एक घर में भीषण आग और बम की धमकी