मार्च 6, 2026 11:04 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने पुंछ के शाहसितार और राजौरी सेक्टर के हंजनवाली का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ जारी प्रयासों का जायजा लेने के लिए पुंछ के शाहसितार और राजौरी सेक्टर के हंजनवाली का दौरा किया।

आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि इस दौरान उन्हें संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी पहलों को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में अवगत कराया गया।