छत्तीसगढ़ में अब शहरी क्षेत्रों में घरों तक रसोई गैस पाइपलाइन के जरिए पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति के अंतर्गत स्वच्छ और किफायती प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को एलपीजी का अधिक किफायती विकल्प मिलेगा।