सितम्बर 17, 2025 9:13 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज दोपहर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज दोपहर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी मिलने पर जिले में तलाशी अभियान चलाया। मारे गए माओवादियों के पास से एक थ्री नॉट थ्री राइफल, बीजीएल लॉन्चर और अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड के दो जवान भी घायल हो गए।

    इस बीच, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज बारह माओवादियों ने समर्पण किया। पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि समर्पण करने वाले माओवादियों में से नौ पर कुल अठारह लाख रुपये का इनाम था। सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।