अक्टूबर 26, 2024 7:58 अपराह्न

printer

गोरखपुर में पुलिस प्रशासन ने 45 स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट लगाने का निर्णय लिया

दीपावली पर्व पर प्रमुख बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए गोरखपुर में पुलिस प्रशासन ने 45 स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट लगाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि कल से पुलिस पिकेट लगनी शुरू हो जायेगी। यह व्यवस्था छठ पूजा तक बनी रहेगी।