अक्टूबर 2, 2025 9:23 पूर्वाह्न

printer

गुजरात में महात्मा गांधी जयंती पर आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती पर उनके गृह राज्‍य गुजरात में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल पोरबंदर में महात्‍मा गांधी के जन्‍म स्‍थान कीर्तिमंदिर में एक प्रार्थना सभा में सम्‍मिलित होंगे।

अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में भी आज सवेरे प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। विद्यालयों और महाविद्यालयों में महात्‍मा गांधी के दर्शन पर आधारित गोष्ठियां और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। हमारी संवाददाता ने बताया कि राज्‍य में गांधी जयंती पर खादी उत्‍पादों पर तीस प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।