सितम्बर 17, 2025 8:49 अपराह्न

printer

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने देश में बहु-विषयक साझेदारी फर्मों की स्थापना पर इस महीने के अंत तक जनता से सुझाव मांगे हैं

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने देश में बहु-विषयक साझेदारी फर्मों की स्थापना पर इस महीने के अंत तक जनता से सुझाव मांगे हैं। हितधारक डबल्‍यू डबल्‍यू डबल्‍यू डॉट एमसीए जीओवी डॉट आईएन पोर्टल पर या पीआईएमसीए@जीओवीडॉट आईएन पर ईमेल करके अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। मंत्रालय ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में परामर्श और लेखा परीक्षा फर्मों के घरेलू पारिस्थितिकी तंत्र के विकास हेतु एक अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन किया है।