केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में सियाचिन से लौटे ‘मेरा भारत राष्ट्रीय ध्वज प्रश्नोत्तरी’ के विजेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रतिभागियों को इस यात्रा से प्राप्त मूल्यों और अनुभवों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने विजेताओं से देश के युवाओं के साथ अपने अनुभव और सीख साझा करने का आग्रह किया। इस दौरान विजेताओं ने केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ अपने अनुभव भी साझा किए।
25 विजेताओं के एक समूह ने 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सियाचिन बेस कैंप की यात्रा की।