सितम्बर 22, 2025 8:17 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए बुसान पहुंचे

सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर एल. मुरूगन तीसवें बुसान अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में भागीदारी करने के लिए आज दक्षिण कोरिया के बुसान पहुंच चुके हैं।

 

एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. मुरूगन ने बताया कि उन्‍होंने गोलमेज चर्चा में भारत की रचानात्‍मक अर्थव्‍यवस्‍था, सह-निर्माण सहयोग और बुसान फिल्‍म आयोग के साथ प्रोत्‍साहनों पर अपने विचार साझा किए। डॉक्‍टर एल. मुरूगन ने रचनात्मक क्षमता तथा एक ठोस मीडिया और मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में भारत और दक्षिण कोरिया की सहयोगात्मक शक्ति पर अधिकारियों और दर्शकों के साथ विचार-विमर्श करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।