सितम्बर 17, 2025 8:57 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशवासियों से सेवा पखवाडा में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है

केन्‍द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशवासियों से सेवा पखवाडा में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। उन्‍होंने लोगों से सेवा पखवाडा के दौरान स्‍वच्‍छता अभियान में शामिल होने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 75वें जन्‍मदिन के अवसर पर श्री नड्डा ने आज नई दिल्‍ली में  प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा को दर्शाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को दर्शाती है। इसमें उनके सेवा कार्यो के प्रारंभिक वर्षों से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व तक की यात्रा शामिल है।