अप्रैल 28, 2026 10:01 अपराह्न

printer

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में नमो स्टॉल वितरण योजना का शुभारंभ किया

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज रांची में फल और सब्जी विक्रेताओं के लिए नमो स्टॉल वितरण योजना की शुरूआत की। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया।

पहले चरण में पांच विक्रेताओं को 50 हजार रुपये के निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं।इस अवसर पर रांची से सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाना और उनकी आजीविका को स्थिर करना है।