हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। श्री सैनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को मॉ दुर्गा की प्रतिमा भेंट की और पावन महानवमी की शुभकामनाएं दी।
अंडमान और निकोबार द्वीप के उप-राज्यपाल सेवा निवृत्त एडमिरल डी.के. जोशी ने भी कल उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर भेंट की।