सितम्बर 22, 2025 8:42 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चित्र पोस्टकार्डों का एक विशेष सेट जारी किया

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की पूर्व संध्या पर चित्र पोस्टकार्डों का एक विशेष सेट जारी किया। सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय डाक ने कहा कि ये चित्र पोस्टकार्ड आयुर्वेदिक औषधियों में प्रयुक्त जड़ी-बूटियों और पौधों को दर्शाते हैं, जो भारत के समृद्ध पारंपरिक ज्ञान और विरासत को दर्शाते हैं।