सितम्बर 27, 2025 10:33 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने भारत द्वारा इस आयोजन की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया । उन्होंने खिलाडियों को अपने साहस और दृढ़ संकल्प से प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्‍तुत करने और नई ऊँचाइयों को छूने की कामना की।