केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर झूठी और भ्रामक मूल्य अभिवेदन के लिए एक निजी कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि कंपनी ने सभी करों के साथ उत्पादों की एमआरपी दिखाई थी, लेकिन चेकआउट चरण में रियायती मूल्य पर अतिरिक्त जीएसटी लगाया गया था।
इस संबंध में प्राधिकरण ने कंपनी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मूल और रियायती दोनों कीमतों में सभी करों को शामिल किया जाना चाहिए और किसी भी अतिरिक्त शुल्क का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए। कंपनी ने प्राधिकारण के हस्तक्षेप के बाद अपनी वेबसाइट और ऐप को सही कर लिया है।