अप्रैल 29, 2026 8:39 अपराह्न

printer

एनसीबी ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो-एनसीबी ने समन्वित बहु-राज्यीय अभियान में एक बड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। एनसीबी अधिकारियों ने तेलंगाना पुलिस के समन्वय से तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पोन्नेरी के नल्लूर गांव से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का 200 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नेटवर्क ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में सक्रिय था। इससे पहले 8 मार्च को, आंध्र प्रदेश के रहने वाले दो संदिग्धों से 530 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था।मामले की जांच जारी है।