सितम्बर 17, 2025 8:59 अपराह्न

printer

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 के अंतर्गत एक नई श्रेणी शुरू करने की घोषणा की है

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 के अंतर्गत एक नई श्रेणी शुरू करने की घोषणा की है। इस श्रेणी का नाम कंटेंट क्रिएटर और प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार है। विद्युत मंत्रालय ने कहा है कि इस पहल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के जरिये ऊर्जा दक्षता, संरक्षण और सतत जीवन पद्धतियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसका लक्ष्‍य कंटेंट क्रिएटर और प्रभावशाली व्यक्तियों के प्रभाव से ऊर्जा-कुशल व्यवहार को बढ़ावा देना और लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में ऊर्जा की बचत के लिए प्रेरित करना शामिल है।

    राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की स्थापना 1991 में की गई थी।