सितम्बर 26, 2025 7:19 अपराह्न

printer

उन्नत प्रारंभिक प्रणाली देश भर में बचाती है हजारों लोगों की जान: केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय

गृह मामलों के राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि भारत ने चक्रवात और बिजली गिरने की घटनाओं के लिए उन्नत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली विकसित की है। यह हर साल देश भर में हजारों लोगों की जान बचाती है।

 

नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 21 वें स्‍थापना दिवस में उन्होंने बताया कि पहले चक्रवातों में हजारों लोगों की जान जाती थी, लेकिन आज सटीक पूर्वानुमान और समय पर निकासी ने हताहतों की संख्‍या नहीं के बराबर कर दी है। केन्‍द्रीय मंत्री ने 2016 में शुरू किए गए आपदा जोखिम में कमी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडे को रेखांकित किया जो आपदा प्रबंधन पर भारत और वैश्विक पटल पर दोनों का मार्गदर्शन करता है। केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार एक सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।