सितम्बर 22, 2025 12:03 अपराह्न

printer

उद्योगों को राहत देने, व्यापार को बढ़ावा देने, कर दरों को सरल बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए जीएसटी सुधार लाए गए हैं: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि उद्योगों को राहत देने, व्यापार को बढ़ावा देने, कर दरों को सरल बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए जीएसटी सुधार लाए गए हैं। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए, श्री यादव ने बताया कि जीएसटी में केवल दो स्लैब होंगे – 5% और 18%। उन्होंने आगे कहा कि कृषि उपकरण, वाहनों और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में कमी की गई है।