कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि इस वर्ष 30 जून तक एक हजार पांच सौ 22 मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार-ई-नाम पोर्टल से एकीकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने तक ई-नाम प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ 79 लाख 41 हज़ार 613 किसान, 2 लाख 67 हज़ार 719 व्यापारी और 4 हज़ार 518 किसान उत्पादक संगठन-एफपीओ पंजीकृत थे। श्री ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। श्री ठाकुर ने बताया कि आज तक ई-नाम पोर्टल पर कारोबार की गई कृषि उपज का कुल मूल्य 4 लाख 39 हज़ार 941 करोड़ रुपये है।
Site Admin | जुलाई 25, 2025 10:20 अपराह्न
इस वर्ष 30 जून तक 1522 मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार-ई-नाम पोर्टल से एकीकृत किया जा चुका है: रामनाथ ठाकुर