अक्टूबर 2, 2025 7:11 अपराह्न

printer

इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना को मिल रहा है अभूतपूर्व समर्थन

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उद्योग जगत से अभूतपूर्व समर्थन मिला है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि सरकार को एक लाख 15 हज़ार 351 करोड़ रुपये के निवेश आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 59 हज़ार 350 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 15 हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, 4 लाख 56 हज़ार 500 करोड़ रुपये के उत्पादन लक्ष्य के सापेक्ष 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन अनुमान प्राप्त हुआ है। इस योजना से 91 हज़ार 600 के लक्ष्य से कहीं अधिक 1 लाख 41 हज़ार प्रत्यक्ष रोज़गार और कई गुना अधिक अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजित होने का अनुमान है।

 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए एक ढाँचा विकसित करने का आग्रह किया। इस ज़बरदस्त प्रतिक्रिया से देश के लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।