सितम्बर 27, 2025 1:55 अपराह्न

printer

आज अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर चर्चा प्रसारित करेगा आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग अपने फ़ोन-इन कार्यक्रम “मार्केट मंत्रा” में आज शाम साढ़े छह बजे अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर चर्चा प्रसारित करेगा। चर्चा में वित्त मंत्रालय के अधिकारी और आर्थिक विश्लेषक शामिल होंगे।

   

कार्यक्रम के दौरान, श्रोता हमारे विशेषज्ञों से वस्तु और सेवाकर -जीएसटी से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। आप हमारे फोन नम्‍बर – 011 – 2 3 7 1 7 1 1 7 और 011 – 2 3 3 1 4 4 4 4 पर प्रश्‍न पूछ सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 9 2 8 9 0 9 4 0 4 4 पर भी प्रश्न भेजे जा सकते हैं।