अप्रैल 22, 2026 6:52 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: सनराईजर्स हैदराबाद ने डेल्ही कैपिटल्स को 47 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात हैदराबाद में सनराईजर्स हैदराबाद ने डेल्ही कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। सनराईजर्स हैदराबाद के 243 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा को उनकी नाबाद 135 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। लखनऊ में यह मैच शाम साढ़े बज़े से खेला जाएगा।