सितम्बर 17, 2025 8:54 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा देश के कई हिस्‍सों में तेज वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात, कर्नाटक, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।