सितम्बर 22, 2025 8:37 अपराह्न

printer

अगस्त में बुनियादी ढांचा उत्पादन 6.3% बढ़ा

भारत के बुनियादा ढांचा उत्‍पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष अगस्‍त महीने में छह दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक द्वारा मापी गई है।

 

इस्‍पात, कोयला, सिमेंट, उर्वरक, बिजली और पेट्रोलियम सहित भारत के छह प्रमुख क्षेत्रों में पिछले महीने सकारात्‍मक वृद्धि हुई है। इस तत्‍कालिक आंकडे़ को आज वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने जारी किया।

 

इस्‍पात उत्‍पादन ने 14 दशमलव 2 प्रतिशत, कोयला उत्‍पादन में ग्‍यारह दशमलव चार प्रतिशत, सिमेंट उत्‍पादन में छह दशमलव एक प्रतिशत, उर्वरक उत्‍पादन में चार दशमलव छह प्रतिशत, बिजली उत्‍पादन में तीन दशमलव एक प्रतिशत और पेट्रोलियम परिशोधन उत्‍पादों में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

इसके विपरीत पिछले वर्ष अगस्‍त महीने की तुलना में प्राकृतिक गैस में दो दशमलव दो प्रतिशत और कच्‍चे तेल उत्‍पादन में एक दशमलव दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच इस वर्ष जुलाई महीने में आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर तीन दशमलव सात प्रतिशत पर रही। पिछले वर्ष इस अवधि की तुलना में इस वर्ष अप्रैल से अगस्‍त महीने के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों की संचयी वृद्धि दर दो दशमलव आठ प्रतिशत रही है।