अप्रैल 17, 2026 11:24 पूर्वाह्न

printer

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 78 हजार के करीब पहुंचा

घरेलू शेयर बाजार आज वृद्धि के साथ खुला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स एक सौ अंक बढ़कर 78 हजार के आसपास पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 25 अंक गिरकर 24, हजार 207 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती हलचल दिखाने वाले प्रमुख क्षेत्रों में आईटी और मीडिया शामिल हैं, जबकि एफएमसी में कुछ गिरावट देखी गई। वहीं, एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई। यह गिरावट अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच आई है।