मई 10, 2026 6:57 पूर्वाह्न

printer

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्रिनिडाड और टोबैगो में नेल्सन द्वीप का दौरा किया

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कल ट्रिनिडाड और टोबैगो में, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के साथ नेल्‍सन द्वीप का दौरा किया। नेल्‍सन द्वीप वह स्‍थान है, जहां भारत से गिरमिटिया श्रमिक पहली बार ट्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे। विदेश मंत्री जयशंकर ने नेल्सन द्वीप में क्विक इम्‍पैक्‍ट प्रोजेक्‍ट का भी जायजा लिया।

विदेश मंत्री ने सोशल मीडियो पोस्‍ट में कहा कि भारत के सहयोग से निर्मित की जा रही यह परियोजना दोनों देशों की साझा विरासत को संरक्षित करेगी।