नवम्बर 29, 2024 4:40 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में हुई दुर्घटना में दस लोगों की मृत्‍यु, लगभग 30 लोग घायल

महाराष्ट्र में गोंदिया जिले में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। भंडारा से गोंदिया जा रही राज्य परिवहन की बस बिन्द्रावन टोला गांव के पास अनियंत्रित होने कारण पलट गई। घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल ले जाया गया। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और जिले के अधिकारियों को घायलों की शीघ्र सहायता करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के बेहतरीन इलाज के भी निर्देश दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला