भारत ने मोरक्को में आयोजित अफ्रीका के सबसे बड़े टेक और स्टार्टअप शो खाड़ी सूचना प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी यानी जी आई टी ई एक्स अफ्रीका 2025 में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था में समावेशी और न्यायसंगत विकास की अनिवार्यता को आगे बढ़ाने के लिए नीति निर्माताओं और दूरदर्शी लोगों को एक मंच प्रदान करना था। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम कल मोरक्को की राजधानी मारकेश में संपन्न हुआ।
कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। चर्चा के दौरान, श्री चौधरी ने कहा कि भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से ई-कॉमर्स और स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तनकारी बदलाव आए हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में एआई, साइबर सुरक्षा, फिनटेक और डिजिटल बुनियादी ढांचे सहित उन्नत तकनीकों को तेजी से एकीकृत कर रहा है।