भारत का राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन उन्नत परिधानों के उत्पादन के साथ कपड़ा उद्योग में क्रांति के लिए तैयार है। यह परिधान टिकाऊ और आग प्रतिरोधी हैं। हरियाणा के भिवानी में आज वस्त्र और विज्ञान प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन में मिशन निदेशक अशोक मल्होत्रा ने कहा कि इन नवीन सामग्रियों का जल्द ही बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाएगा। श्री अशोक मल्होत्रा ने कहा कि तकनीकी परिधानों के उत्पादन के लिए करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के अंतर्गत पुल और सड़क निर्माण, चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग होने वाले विशेष परिधान अब भारत में ही बनाये जायेंगे।