भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुनयना, कल बांग्लादेश के चटोग्राम से श्रीलंका के लिए रवाना हो गया। इससे पहले बांग्लादेश नौसेना के साथ राजनयिक बैठकें, पेशेवर आदान-प्रदान और संयुक्त समुद्री अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुए थे।
भारत की क्षेत्रीय समुद्री पहल के अंतर्गत तैनात आईओएस सागर में बांग्लादेश सहित 17 देशों के कर्मी हैं, जो हिंद महासागर क्षेत्र के भागीदार देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस तैनाती का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण, क्षेत्रीय सहयोग और साझा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त समुद्री कार्रवाई करना है।
विदाई समारोह में बांग्लादेश नौसेना द्वारा औपचारिक विदाई दी गई, जिसके साथ हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय अंतर-संचालनीयता को मजबूत करने पर केंद्रित इस यात्रा का समापन हुआ।