दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में होने वाले गठबंधन की चर्चाओं पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से श्री केजरीवाल ने बताया कि पार्टी आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने हर बार की तरह इस बार भी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।
Site Admin | दिसम्बर 11, 2024 5:25 अपराह्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में होने वाले गठबंधन की चर्चाओं पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने विराम लगा दिया है
