दिसम्बर 27, 2024 6:35 अपराह्न

printer

दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने और पर्यावरण की संरक्षा के लिए धनबाद में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा

दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने और पर्यावरण की संरक्षा के लिए धनबाद में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा। इसके लिए नई दिल्ली स्थित नमामि गंगे कार्यालय में त्रीपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। इस परियोजना पर 518 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

 

इसके तहत पांच सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाये जायेंगे। समझौते पर स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन, जुडको और धनबाद वेस्ट वाटर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हस्ताक्षर किया गया।