आज दक्षिण सूडान की राजधानी के बाहरी इलाके में एक सेस्ना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी 13 यात्री और पायलट की मौत हो गई। देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि खराब मौसम के कारण कम दृश्यता होने से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। विमान में सवार लोगों में दो केन्याई नागरिक थे, जबकि बाकी सभी दक्षिण सूडान के थे।
News On AIR | अप्रैल 27, 2026 10:19 अपराह्न
दक्षिण सूडान की राजधानी के पास सेस्ना विमान हादसा, 14 लोगों की मौत