डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर जयंती के कारण आज भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, प्रतिभूतियों का उधार और लेन-देन, मुद्रा डेरिवेटिव्स और ब्याज दर डेरिवेटिव्स में कारोबार दिन भर बंद रहा।
इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया के अनुसार, कमोडिटी सेगमेंट में सुबह के सत्र में कारोबार बंद रहा। हालांकि, शाम पांच बजे से कारोबार फिर से शुरू होगा।
कल, घरेलू शेयर बाजार सूचकांकों में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 703 अंक गिरकर 76 हजार आठ सौ 48 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 208 अंक लुढककर 23 हजार आठ सौ 43 पर बंद हुआ।