मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2025 7:06 अपराह्न

printer

घोड़े-खच्चरों में एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस की आशंका के चलते अगले 24 घंटे तक इनके संचालन पर पूरी तरह से रोक

प्रदेश में केदारनाथ धाम यात्रा में शामिल हो रहे घोड़े-खच्चरों में एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस की आशंका के चलते पशुपालन विभाग ने अगले 24 घंटे तक इनके संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। हाल ही में 14 घोड़े-खच्चरों की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

पशुपालन विभाग के सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कल देर शाम रुद्रप्रयाग पहुंचकर जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि घोड़े-खच्चरों की मौत के कारणों की जांच के लिए भारत सरकार से विशेषज्ञों का दल रुद्रप्रयाग भेजा जा रहा है। यह दल पशुओं की स्थिति की गहन जांच करेगा।

पिछले एक महीने में पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोलह हजार से अधिक घोड़े-खच्चरों की स्क्रीनिंग की थी और केवल स्वस्थ पाए गए पशुओं को ही यात्रा में शामिल होने दिया गया था।

जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि रोक की अवधि में अस्वस्थ पशुओं को क्वारंटाइन किया जाएगा और उनके सैंपल हिसार स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….