केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर रेलवे स्टेशन से सप्ताह में दो बार चलने वाली नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस को रवाना किया। श्री गडकरी ने कहा कि इस नई रेल सेवा ने कोंकण और मध्य रेलवे नेटवर्क को सफलतापूर्वक जोड़ दिया है।
इससे नागपुर और गोवा के बीच यात्रियों को काफी राहत और सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि इस सेवा को यात्रियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और बुकिंग पहले ही शत-प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।
उन्होंने इस नई सेवा को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया।