अप्रैल 27, 2026 10:20 अपराह्न

printer

ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता का फैसला स्थगित: महाराष्ट्र परिवहन मंत्री

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा है कि राज्‍य सरकार ने ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा बोलना अनिवार्य करने का अपना निर्णय स्थगित कर दिया है।

मुंबई में विभिन्न टैक्सी और रिक्शा यूनियनों के साथ बैठक के बाद श्री सरनाइक ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और किसी भी यूनियन ने मराठी भाषा के उपयोग का विरोध नहीं किया। हालांकि, यूनियनों ने प्रस्तावित आवश्यकता का पालन करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस नीति के कारण किसी भी चालक की आजीविका प्रभावित न हो, साथ ही सार्वजनिक परिवहन संचालकों के बीच मराठी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखेगी। उन्‍होंने दोहराया कि सरकार मराठी भाषा को अनिवार्य करने के अपने निर्णय पर अडिग है।